आस्थाकोरबाधर्म संस्कृति

सी.जी. हाईड्रोलिक्स के चेयरमैन संदीप कुमार सिंह के हाथो पुरस्कार पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

अर्जुन गुप्ता, संपादक, छत्तीसगढ़ अपडेट

सांस्कृतिक कार्यक्रमो में अपनी लगन व मेहनत से बहुत बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागीयो का किया गया सम्मान।

सी.जी. हाईड्रोलिक्स के चेयरमैन संदीप कुमार सिंह के द्वारा नवमी और दशहरा के शुभ अवसर प्रतिभागी महिलाओं, युवक, युवतियों और बच्चो को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

कोरबा। सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव समिति रविशंकर शुक्ल नगर द्वारा पूरे नौ दिन धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गरबा-डांडिया, फैंसी ड्रेस, डांस प्रतियोगिता, पेंटिंग, हौजी, बैडमिंटन, जलेबी दौड़, चम्मच दौड़ सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये, और इसमें शामिल होने वाले सभी प्रतिभागीयो को सी.जी. हाईड्रोलिक्स के चेयरमैन संदीप कुमार सिंह के द्वारा नवमी और दशहरा के शुभ अवसर पर सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

अपनी लगन व मेहनत से बहुत बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी प्रतिभागी महिलाओं, युवक, युवतियों और खासकर बच्चे पुरस्कार पा कर बहुत खुश हो गए।

सभी नगरवासियो ने सी.जी. हाईड्रोलिक्स के चेयरमैन संदीप कुमार सिंह के इस अविनभ पहल की जमकर तारीफ की।

आज देवी जागरण का होगा आयोजन

सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव समिति रविशंकर शुक्ल नगर के द्वारा पिछले 22 वर्षों से सफलतापूर्वक हर्षोल्लास के साथ दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहां हैं। आज 13 अक्टूबर को देवी जागरण (भव्य जगराता) का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसे जबलपुर की महूरी शर्मा द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दिया जायेगा।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button