राजनीति

सरोज पांडेय ने सियासी रण में कई बार रचा इतिहास : कैसे एक स्‍कूल प्रिंसिपल की बेटी ने गिनीज और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराया नाम

अर्जुन गुप्ता, संपादक, छत्तीसगढ़ अपडेट

 

आज हम बात कर रहें हैं भाजपा की तेजतर्रार व राष्ट्रीय नेत्री, उच्च शिक्षित, प्रखर वक्ता, कर्मठ, सशक्त एवं मिलनसार व विकास वीरांगना के रुप में जाने वाली डॉ. सरोज पांडेय की जिन्होने एक साथ कई रिकार्ड कायम किये।

कोरबा। कोरबा से भाजपा की लोकसभा प्रत्‍याशी डॉ. सरोज पांडेय एक ऐसा नाम हैं जिनके नाम पर एक वर्ल्‍ड रिकार्ड दर्ज है। यह वर्ल्‍ड रिकार्ड राजनीति के मैदान में ही उन्‍होंने बनाया है। करीब 15 साल पहले 2009 में बना यह रिकार्ड अब तक कोई तोड़ नहीं पाया है। सियासी मैदान में वर्ल्‍ड रिकार्ड बनाने वाली सरोज पांडेय को अब कोरबा लोकसभा में भी अपार जन समर्थन मिल रहा है।

सरोज पांडेय की पहचान तेजतर्रार नेत्री की है। एक साधारण परिवार से निकली सरोज पांडेय ने न केवल प्रदेश बल्कि देश की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वे बीजेपी महिला मोर्चा की राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रह चुकी हैं। बीजेपी की राष्‍ट्रीय महासचिव के पद पर भी काम कर चुकी हैं। वर्तमान वे पार्टी की राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष हैं। सरोज पांडेय ने दुर्ग मेयर रहते हुए सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने का रिकार्ड बनाया है।

राजनीति में अपना लोहा मनवा चुकीं डॉ. सरोज पांडेय एक साथ महापौर, विधायक और सांसद रह चुकीं हैं। पांडेय का यह रिकॉर्ड गिनीज और लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है। इसके अलावा लगातार 10 साल तक बेस्ट मेयर का अवार्ड भी इन्हें मिल चुका है।

जाने कैसे दर्ज हुआ डॉ. सरोज पांडेय के नाम वर्ल्‍ड रिकार्ड

डॉ. सरोज पांडेय 2005 में दुर्ग नगर निगम की दूसरी बार मेयर चुनी गईं। मेयर रहते 2008 में बीजेपी ने उन्‍हें वैशालीनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ाया। सरोज पांडेय दिसंबर 2008 में विधायक निर्वाचित हो गईं। मेयर के साथ वे विधायक भी बन गईं। इसके अगले साल 2009 में लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने उन्‍हें दुर्ग संसदीय सीट से चुनाव लड़ा दिया। सरोज पांडेय यह चुनाव भी जी गईं। इस तरह वे एक ही समय में मेयर, विधायक और सांसद रहीं। हालांकि बाद में उन्‍होंने छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से इस्‍तीफा दे दिया, लेकिन इस बीच उनकी यह उपलब्धि वर्ल्‍ड रिकार्ड में दर्ज हो गया।

सरोज पांडेय ने राजनीति में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा

भारतीय जनता पार्टी ने 2009 के आम चुनाव में विधायक और महापौर सरोज को दुर्ग की लोकसभा सीट से लोकसभा का प्रत्याशी घोषित कर दिया और डॉ. सरोज का सीधा मुकाबला बीजेपी से बाहर हुए दुर्ग से लगातार तीन बार सांसद रहे ताराचंद साहू से था। पांडेय ने साहू को भारी मतों से पराजित किया। इसके बाद राष्ट्रीय राजनीति में उनका कद बढ़ता चला गया। सांसद रहते ही पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय महिला मोर्चा का अध्यक्ष बना दिया। फिर क्या था इसके बाद सरोज ने राजनीति में कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और आगे बढ़ती चलीं।

डाॅ. सरोज पांडेय का सफरनामा

वर्ष 2000 महापौर दुर्ग नगर निगम

वर्ष 2005 महापौर दुर्ग नगर निगम

वर्ष 2008 विधायक वैशाली नगर

वर्ष 2009 सांसद दुर्ग लोकसभा

वर्ष 2018 सांसद राज्‍यसभा

राष्ट्रीय महासचिव

राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष महिला मोर्चा

राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष

राष्‍ट्रीय सचिव

प्रदेश महामंत्री (छत्तीसगढ़)

प्रदेश प्रवक्ता (छत्तीसगढ़)

प्रदेश प्रभारी (महाराष्ट्र)

 

 

Related Articles

Back to top button