राजनीति

भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव सिंह ने किया शक्ति केंद्र क्रमांक 23 रवि शंकर नगर कार्यालय का उद्घाटन

अर्जुन गुप्ता, संपादक, छत्तीसगढ़ अपडेट

 

रवि शंकर नगर के कार्यकर्ताओं ने अपने स्वयं के खर्चे पर लोकसभा चुनाव हेतु शक्ति केंद्र कार्यालय किया प्रारंभ।

कोरबा। शक्ति केंद्र क्रमांक 23 रवि शंकर नगर के कार्यकर्ताओं ने अपने स्वयं के खर्चे पर लोकसभा चुनाव हेतु अपने शक्ति केंद्र का कार्यालय प्रारंभ किया जिसका उद्घाटन भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर राजीव सिंह के हाथों से किया गया।

 

कोरबा लोकसभा के कार्यकर्ताओं में देखने को मिल रहा उत्साह, भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए कृत संकल्पित है। प्रधानमंत्री ने भाजपा के 370 प्लस एवं एनडीए 400 पार का नारा दिया है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता मिलकर उनके इस संकल्प को पूरा कर दिखाने के प्रयास में लगे हैं, और लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ से 11 की 11 सीट जीतकर के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालने का सभी कार्यकर्ता मन बना लिए हैं, और पूरी मेहनत से प्रचार-प्रसार में सक्रिय हैं, जिसका असर रविशंकर नगर के भाजपा कार्यकर्ताओ में देखने को मिला।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, संदीप सिंह, शक्ति केंद्र के संयोजक नूतन राजवाड़े, सहसंयोजक संजय सिंह, पूर्व संयोजक प्रवीण रत्न पारखी, अर्जुन गुप्ता, अंकित द्विवेदी, श्री पी विजय राव, सुनीता दास, श्रीधर द्विवेदी, सरकार जी के साथ बड़ी संख्या में नागरिक गण उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button