छत्तीसगढ़

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय के पिता श्याम जी पांडेय के दशगात्र कार्यक्रम में राज्यपाल और मुख्यमंत्री हुए शामिल, उमड़ा जनसैलाब

अर्जुन गुप्ता, संपादक, छत्तीसगढ़ अपडेट

भाजपा की तेज तर्रार नेत्री सुश्री सरोज पांडेय के पिता श्याम जी पांडेय के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा के दिग्गज नेता।

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरोज पांडेय को दी सांत्वना।

श्याम जी पांडेय के दशगात्र कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब।

दुर्ग। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सांसद व सरोज पांडेय के पिता श्याम जी पांडेय का शनिवार को दशगात्र कार्यक्रम संपन्न हुआ. स्वर्गीय श्याम जी पाण्डेय की तेरहवीं में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका, सीएम विष्णुदेव साय, भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सौदान सिंह, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, आदिवासी विकास मंत्री रामविचार नेताम, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर सहित अनेक सांसद, विधायक, भाजपा के तमाम दिग्गज नेता शामिल हुए, साथ ही सुश्री सरोज पांडेय के कई हजार सर्मथको सहित जनसैलाब उमड़ पड़ा। 

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व दिग्गज नेताओं ने श्याम जी पांडेय को श्रद्धांजलि दी और उनकी फोटो पर फूल अर्पित किया, नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थन की।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने सरोज पांडेय को दी सांत्वना 

राज्यपाल रमेन डेका ने बीजेपी नेता सरोज पांडेय को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया. उन्होंने दिवंगत पुण्य आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की. राज्यपाल के अलावा सीएम विष्णुदेव साय ने भी श्याम जी पांडेय को नमन किया और सरोज पांडेय को सांत्वना दी. सीएम ने कहा कि दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में भगवान जगह दें।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button