कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

अर्जुन गुप्ता, संपादक, छत्तीसगढ़ अपडेट

जन्मदिन पर मुख्यमंत्री निवास बना उल्लास का केंद्र।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री निवास पहुंच कर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ।

रायपुर/कोरबा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास देर रात तक उल्लास और स्नेह के वातावरण से भरा रहा। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योगपतियों, समाजसेवियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी आगंतुकों से आत्मीयता से मुलाकात की और स्नेह, सम्मान और शुभकामनाओं के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आप सभी के प्रेम और सहयोग से मैं अभिभूत हूँ। छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना है। आपका निरंतर समर्थन और आशीर्वाद इसी तरह बना रहे, यही मेरी कामना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button