आस्थाकोरबाधर्म संस्कृति

रविशंकर शुक्ल नगर में 22 वर्षों से सफलतापूर्वक हर्षोल्लास के साथ हो रहा दुर्गोत्सव का आयोजन

अर्जुन गुप्ता, संपादक, छत्तीसगढ़ अपडेट

 7 अक्टूबर से भव्य शोभायात्रा के साथ होगा दुर्गोत्सव का आयोजन।

13 अक्टूबर को देवी जागरण का होगा आयोजन।

 

कोरबा। सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव समिति रविशंकर शुक्ल नगर के द्वारा पिछले 22 वर्षों से सफलतापूर्वक हर्षोल्लास के साथ दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहां हैं, इस वर्ष भी 7 अक्टूबर को भव्य शोभायात्रा के साथ दुर्गोत्सव की शुरुआत होने जा रहा हैं, साथ ही 13 अक्टूबर को देवी जागरण (भव्य जगराता) का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसे जबलपुर की महूरी शर्मा द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दिया जायेगा।

 

यहां आकर्षक भव्य पंडाल के साथ-साथ, देवी जागरण, गरबा डांडिया सहित अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन किया जा रहां हैं। गरबा डांडिया का नवरात्र के प्रथम दिन से जोरदार शुरूआत हो चुका हैं, जिसमें महिलाओं, युवतियों और बच्चों ने बड़े ही उत्साह से हिस्सा लेकर अपनी भक्ति, शक्ति जागरण एवं सांस्कृतिक कला का परिचय दिया। 

 

सार्वजनिक दुर्गा पूजा उत्सव समिति रविशंकर शुक्ल नगर के सदस्यों द्वारा समस्त नगरवासियों से दुर्गा पूजा, देवी जागरण, गरबा डांडिया सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने का आग्रह किया हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button