आस्थाकोरबाधर्म संस्कृति

कपिलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गूंज रहे बम-बम भोले के जयकारे

अर्जुन गुप्ता, संपादक, छत्तीसगढ़ अपडेट

शिवमय हुआ रविशंकर शुक्ल नगर

कपिलेश्वरनाथ महादेव से भक्तगण अपने परिवार की सुख-समृद्धि के लिये कर रहें कामना।

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। रविशंकर शुक्ल नगर स्थित कपिलेश्वरनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि अवसर पर भक्तो में भारी उत्साह नजर आया।

यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में पहुंच रहे हैं। भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए शिव भक्त लंबी लाइन में लगे हुए हैं।

श्रद्धालु भांग, धतूरा, बेल पत्र, फल और पूजा सामग्री लेकर मंदिर पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया है। जलाभिषेक के लिए पहुंचे भक्त कपिलेश्वरनाथ महादेव से अपने परिवार के लिए सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर कमेटी ने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस पावन अवसर पर यहां भक्ति और उत्साह का अनोखा मेल देखने को मिल रहा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button