कोरबाराजनीति

कोरबा में कांग्रेस नेताओं का पार्टी से मोहभंग, कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, कांग्रेस में मची खलबली

अर्जुन गुप्ता, संपादक, छत्तीसगढ़ अपडेट

कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व की कमजोरिया हुई उजागर।

कोरबा में कांग्रेसियों का पार्टी से मोह भंग, आए दिन हो रहे भाजपा में शामिल, क्‍या होगा पार्टी का भविष्य ?

कोरबा। कांग्रेस में इस समय खलबली की स्थिति है, पार्टी के अनेक कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पर भरोसा नहीं रहा और अब वह अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं, या यूं कहा जाए कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं को ना तो पार्टी का कुछ भविष्य दिखाई दे रहा है और ना ही खुद का, शायद यही वजह हैं की वे अब कांग्रेस के हाथ से ज्यादा भाजपा के कमल पर अपना विश्वास जता रहें हैं।

कांग्रेस में भगदड़ की ऐसी स्थिति आज से पहले कभी नहीं देखी गई, मन ही मन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को लगने लगा है कि उनका भविष्य कम से कम अब कांग्रेस में रहकर तो सुरक्षित नहीं है। ऐन चुनाव के मौके पर इन नेताओं का पार्टी से मुंह मोड़ना पार्टी के नेतृत्व की कमजोरियों को उजागर करता हैं। और इसका असर कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में हो सकता हैं।

Related Articles

Back to top button