कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस: मंडल अध्यक्ष बोले- सिर्फ बीजेपी में साधारण कार्यकर्ता पीएम बनते हैं

अर्जुन गुप्ता, संपादक, छत्तीसगढ़ अपडेट

भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा स्थापना दिवस बड़े ही जोश और उत्साह के साथ भाजपा का झंडा घरों में फहराकर एवं वरिष्ठजनो को मिठाई खिलाकर मनाया गया।

कोरबा अपडेट। भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा आज पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर घर-घर जा कर पार्टी का ध्वजारोहण किया गया और वरिष्ठजनो व कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। 

भाजपा कोसाबाड़ी मंडल के अध्यक्ष डाॅ. राजेश राठौर ने कहा कि हमारी पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। यह एकमात्र पार्टी है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता प्रधानमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष तक बन सकता है और सभी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करता है।

मंडल अध्यक्ष ने बताया की भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित दल है, जो कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करता है।

मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया

कोसाबाडी मंडल के प्रदेश जिला, मंडल के समस्त पदाधिकारी संयोजक/सह संयोजक बूथ ,अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा स्थापना दिवस बड़े ही जोश और उत्साह के साथ भाजपा का झंडा घरों में फहराकर एवं वरिष्टों के घरों में झंडा लगाकर मनाया गया। समस्त कार्यकर्ताओं की इस जोश एवं उत्साह सराहनीय रहा। कोसाबाड़ी मंडल के अध्यक्ष डाॅ. राजेश राठौर ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओ से कार्यक्रम की सफलता के लिये हृदय से आभार व्यक्त किया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button