
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव रहे कोरबा जिले के प्रवास पर, कर गए नई उर्जा का संचार।
कोरबा। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी के कोरबा प्रवास के दौरान उन्होंने कोरबा लोकसभा कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ और पदाधिकारीयो को महत्वपूर्ण सुझाव दिए साथ ही उन्होंने महतारी वंदन योजना सहित केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओ के प्रचार-प्रसार को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
यहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नई उर्जा का संचार किया साथ ही उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओ को रिचार्ज किया, अपने प्रदेश अध्यक्ष से मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओ में एक नई उर्जा का संचार हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश पांडेय जी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सूरज जायसवाल जी, प्रदेश प्रवक्ता के.एस.चौहान जी, जिलाध्यक्ष डा. राजीव सिंह, मनोज तिवारी, प्रदेश सदस्य आई.टी. सेल लक्की नंदा, जिला संयोजक आई.टी.सेल अजय चन्द्रा, कार्यालय प्रभारी प्रदीप सिंह, शैलेन्द्र यादव, आरिफ खान व अर्जुन गुप्ता समेत अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।