कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

भाजपाईयो ने डिप्टी सीएम अरुण साव को जन्मदिन की बधाई देते हुए प्रभु श्री राम से उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना की

अर्जुन गुप्ता, संपादक, छत्तीसगढ़ अपडेट

वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज राठौर ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनका ध्यान कोरबा के विकास के लिए आकृष्ट कराया।

छत्तीसगढ़ अपडेट।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव को उनके जन्मदिन के अवसर पर भाजपाईयो ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्री राम से उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण जीवन की कामना गई। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज राठौर ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी से मिलकर जन्मदिन की बधाई देते हुए उनका ध्यान कोरबा के विकास के लिए आकृष्ट कराया। 

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जन्म 25 नवम्बर 1968 को रायपुर में हुआ था। उनके पिता का नाम अभय राम साव और माता का नाम प्रमिला साव हैं। अरुण साव का विवाह 17 अप्रैल 2000 को मीना साव से हुआ। उनके एक पुत्र हैं। साव ने मुंगेली के बी.एस.एन.जी. कॉलेज से बी.कॉम. और बिलासपुर के के.आर. लॉ कॉलेज से एल.एल.बी. की शिक्षा प्राप्त की है। किसान परिवार से आने वाले उप मुख्यमंत्री साव पेशे से अधिवक्ता रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button