
सरोज पांडेय की मौजूदगी में चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हुए भाजपा में शामिल…..
चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और चंडीगढ़ के मेयर रह चुके श्री सुभाष चावला BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय की मौजूदगी में कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष श्री जे पी मल्होत्रा सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
गौरतलब हैं की भाजपा की तेजतर्रार राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.सरोज पांडेय के समर्थन में छत्तीसगढ़ में कई हजार कांग्रेस व जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने भाजपा में प्रवेश कर लिया, जिनमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ कद्दावर नेता भी शामिल रहें। अब छत्तीसगढ़ के बाद चंडीगढ़ में भी डा. सरोज पांडेय ने कांग्रेस का किला ढहा दिया हैं, इसका असर लोकसभा चुनाव में जरूर देखने को मिलेगा।