भाजपा संगठन चुनाव को लेकर जिला कार्यशाला का होगा आयोजन, भाजपा की तेजतर्रार नेत्री, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी व पर्यवेक्षक सुश्री सरोज पांडेय के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यशाला का आयोजन, मंत्री, विधायक सहित भाजपा संगठन के तमाम दिग्गजो व सक्रिय कार्यकर्ताओ का लगेगा जमावड़ा।
कोरबा अपडेट।
भाजपा के संगठन चुनाव को लेकर आज जिला कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार दिनांक 2 दिसंबर 2024 को समय दोपहर 2:00 बजे भाजपा जिला कार्यालय में संगठन पर्व के तहत आगामी मंडल चुनाव को लेकर कार्यशाला रखी गई है। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी सुश्री सरोज पांडेय जी की विशेष उपस्थिति में संपन्न होगी।
इस कार्यशाला में श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन, जिला संगठन प्रभारी श्री गोपाल साहू, जिला चुनाव अधिकारी श्री राजा पांडेय, कटघोरा विधायक श्री प्रेमचंद पटेल एवं जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह भी उपस्थिति में रहेंगे।
उक्त कार्यशाला में सांसद, विधायक, भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्य.सदस्य, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, जिला चुनाव अधिकारियों की टीम, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के जिलाध्यक्ष,
मंडल अध्यक्ष महामंत्री, मंडल प्रभारी, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगरीय निकाय के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंडल सक्रिय सदस्यता सहयोगी, मंडल संगठन पर्व सहयोगी, सह-सहयोगी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न होगा।
मंडल और जिलाध्यक्ष बनने के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए
मंडल अध्यक्ष के लिए 45 साल और जिलाध्यक्ष के लिए 60 साल की आयु सीमा तय की गई है। 3 दिसंबर से 15 दिसंबर तक मंडलों और फिर 16 से 31 दिसंबर तक जिलाध्यक्षों के चुनाव होंगे। नया मंडल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष बनने के बाद जब नई कार्यकारिणी बनेगी तो 12 लोगों में तीन महिलाएं होंने की संभावना हैं, इसी के साथ सभी वर्गों को अवसर दिये जाने की संभावना जताई जा रही हैं।