कोरबाराजनीति

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडेय के मुख्य आतिथ्य में मतदाता अभिनंदन समारोह का हुआ आयोजन

अर्जुन गुप्ता, संपादक, छत्तीसगढ़ अपडेट

बहुत जल्द इस क्षेत्र में विकास का काम शुरू करूंगी – डॉ. सरोज पांडेय

जिन 5 लाख 26 हजार जनता ने जो हमको वोट दिया हैं मैं उसके लिए उनका धन्यवाद करती हुं, जनता को प्रणाम करती हुं – डॉ. सरोज पांडेय

 

कोरबा। देश मे तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व् मे सरकार और राज्य मे विष्णु देव साय के नेतृत्व मे भाजपा सरकार बनने पर मतदाताओं को धन्यवाद सम्मान समारोह का आयोजन आज सुश्री सरोज पांडेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार देश के पूरे विधानसभा में विधानसभा स्तरीय मतदाता सम्मान समारोह किया जा रहा हैं। कोरबा विधानसभा स्तरीय मतदाता अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए डा. सरोज पांडेय ने कहां की मैं बहुत जल्द इस क्षेत्र में विकास का काम शुरू करूंगी।

चुनाव के बाद से मैं आप लोगो की सांसद हुं, जिन 5 लाख 26 हजार जनता ने जो हमको वोट दिया हैं मैं उसके लिए उनका धन्यवाद करती हुं, जनता को प्रणाम करती हुं, और उनको विश्वास दिलाती हुं जो उन्होने वोट दिया हैं, वो वोट उनका खाली नही जायेगा, मैं लगातार इस क्षेत्र में विकास का काम करूंगी, जिन चीजो को मैंने चुनाव के समय बोला था उन सभी चीजो को पूरा करुंगी।

इस अवसर पर उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, जिलाध्यक्ष डा. राजीव सिंह, कोरबा विधानसभा प्रभारी व्ही रामाराव, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, विधानसभा सह संयोजक प्रफुल्ल तिवारी, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय, लक्की नंदा, अजय चन्द्रा, मनोज मिश्रा, शैलेन्द्र यादव, प्रदीप सिंह, अर्जुन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा, ईश्वर साहू, परविंदर सिंह, शिवबालक सिंह, लक्ष्मी जगत सहित अनेक मंडल अध्यक्ष पार्षद गण एवं भारी संख्या में कार्यकर्तागण और मतदाता उपस्थित रहें।

 

Related Articles

Back to top button