राजनीति

कांग्रेस डूबता हुआ जहाज, पंजा छोड़ थाम रहें कमल, नगर पालिका अध्यक्ष समेत सैकड़ो कांग्रेसी शामिल हुए भाजपा में

अर्जुन गुप्ता, संपादक, छत्तीसगढ़ अपडेट

 

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोरबा लोकसभा प्रत्‍याशी डाॅ.सरोज पांडेय के समर्थन में कांग्रेसी छोड़ रहें रहें पंजा, थाम रहें कमल।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज बताया और कहां की कांग्रेस पार्टी में नेता अपना भविष्य अंधकार में देख रहे हैं। इसलिए वह बीजेपी में प्रवेश कर रहे।

कोरबा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। यहां कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता व कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा प्रवेश कर रहें हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की शुक्रवार को कोरबा जिले के पसान में आम सभा थी। यहां पर नगर पालिका परिषद दीपका की अध्यक्ष संतोषी दीवान ने भाजपा में प्रवेश कर लिया। मुख्यमंत्री ने केसरिया गमछा पहनकर उनका स्वागत किया। संतोषी के साथ युवा कांग्रेस के सैंकड़ों कार्यकर्ता भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार दूसरे दिन कोरबा जिले के दौरे पर रहे। शुक्रवार को वह जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र पाली तानाखार विधानसभा के पसान में मौजूद रहे। यहां उन्होंने कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे के पक्ष में प्रचार किया। जोकि की मंच पर भी मौजूद थीं। उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस को डूबता हुआ जहाज कहा, यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में नेता अपना भविष्य अंधकार में देख रहे हैं। इसलिए वह बीजेपी में प्रवेश कर रहे हैं।

सीएम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है। झूठ का पुलिंदा है, उन्हें अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। कांग्रेस के जहाज में छेद हो चुका है। वह कभी भी डूब सकता है। इसलिए लोग अपना भविष्य देखते हुए भाजपा में प्रवेश कर रहे हैं। कांग्रेस के बड़े-बड़े पदाधिकारियों ने भाजपा की सदस्यता ले ली है।

नगर पालिका परिषद दीपका की अध्यक्ष संतोषी दीवान, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आकाश शर्मा, विधानसभा उपाध्यक्ष राहुल शर्मा , सौरभ शर्मा वह सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने भाजपा का दामन थाम लिया।

Related Articles

Back to top button