कोरबाछत्तीसगढ़

तालाबों की सफाई के प्रति निगम प्रशासन उदासीन, समाज सेवक व आम लोगो ने स्वंय किया तालाब की साफ-सफाई

अर्जुन गुप्ता, संपादक, छत्तीसगढ़ अपडेट

 

तालाबों में कूड़ा, नहीं हो रही सफाई पर इस और नगर निगम कोरबा नही दे रहा ध्यान, मामला पोड़ीबहार स्थित तालाब का

1 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल (हनुमान जन्मोत्सव) तक चलेगा तालाब के साफ-सफाई का महाअभियान

कोरबा। सरोवर और जलाशय आज भी निस्तारी जल का प्रमुख स्त्रोत हैं। पर नगर पालिक निगम कोरबा की उपेक्षा के कारण शहर के तालाब प्रदूषित होते जा रहे हैं। कूड़ा-करकट इन तालाबों में डाल दिए जाते हैं। इससे दिनों-दिन जल स्त्रोत अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं।

जल स्त्रोतों को साफ रख कर इन्हें सुरक्षित रखा जा सकता है। हमारा दायित्व है कि बुजुर्ग जिन धरोहरों को हमारे हवाले कर गए हैं, उन्हें साफ और स्वच्छ रखें।

लोग आज भी बड़ी संख्या में निस्तारी जल के उपयोग के लिए तालाब पर निर्भर रहते हैं। केंद्र व राज्य सरकार ने कई योजनाओं के माध्यम से इन तालाबों की किस्मत बदलने का प्रयास किया। पर लोगों की जागरूकता के अभाव में दिनों दिन ये तालाब प्रदूषण की मार झेलने पर मजबूर हो रहे हैं। लोग कूड़े-करकट और गंदगी डाल कर इन शुद्ध जल स्त्रोतों को प्रदूषित करने से बाज नहीं आ रहे हैं, वहीं नगर पालिक निगम कोरबा भी इन तालाबों की सफाई के प्रति उदासीन है। शहर के पोड़ीबहार स्थित तालाब का भी कुछ यही हाल हैं, निगम प्रशासन का कभी इस तालाब के साफ-सफाई व सौन्दर्यीकरण की और ध्यान नही गया।

आज पोड़ीबहार में सामाजिक सेवक और आमलोगो ने स्वंय पहल करते हुए उक्त तालाब की साफ-सफाई का महाअभियान शुरु किया, और यह महाअभियान 1 अप्रैल से लेकर 23 अप्रैल (हनुमान जन्मोत्सव) तक चलेगा। तालाब की सफाई में अर्जुन गुप्ता, राजेश शर्मा, राजेश राठौर, मोनू ठाकुर, अनिल वस्त्रकार, अनुराग सिंह ठाकुर, बसंत बैरागी, आशीष सूर्यवंशी, राजू साहू, जय कौशिक, आभास तिवारी, मदन साहू, लक्ष्मी प्रसाद राठौर, संजय पांडेय सहित अनेक लोग शामिल रहें।

Related Articles

Back to top button