कोरबा अपडेट। पंडित रविशंकर शुक्ल नगर स्थित कपिलेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में कलश यात्रा के साथ भव्य श्रीराम कथा शुरुआत हुई।
चित्रकूट से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक आचार्य श्री बालव्यास जी के द्वारा संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ किया गया। 22 जनवरी से 28 जनवरी 2024 तक श्रीराम कथा आयोजन किया जायेगा। कपिलेश्वर महिला मंडल की संरक्षक श्रीमती सुधा झा ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर श्रीराम कथा का रसपान करने की अपील की है।
श्रीराम कथा का आयोजन कपिलेश्वरनाथ महिला मंडल द्वारा किया जा रहा हैं।