कोरबाछत्तीसगढ़राजनीति

भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रिय नेत्री डाॅ. सरोज पांडेय छत्तीसगढ़ी व्यंजन एवं लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुई शामिल 

अर्जुन गुप्ता, संपादक, छत्तीसगढ़ अपडेट

माई G फाउंडेशन द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की बगिया कार्यक्रम में शामिल हुई भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. सरोज पांडेय।

माई G फाउंडेशन की अध्यक्ष निधि तिवारी और उनकी पूरी टीम की लोगो ने की जमकर सराहना।

कोरबा अपडेट। माई G फाउंडेशन द्वारा दशहरा मैदान आरपी नगर फेस 1 में छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की बगिया कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रिय नेत्री राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाॅ. सरोज पांडेय सहित भाजपा के दिग्गज नेता शामिल हुए, यहां छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध छत्तीस प्रकार के व्यंजनो सहित अनेक प्रकार के स्टाल लगाये गये, जो की लोगो के लिये आकर्षण का केंद्र रहें।

यहां साथ ही पारंपरिक सांस्कृतिक नृत्य, छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध कर्मा नृत्य सहित कलाकारो द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये, यहां आये लोगो ने माई G फाउंडेशन की अध्यक्ष निधि तिवारी और उनकी पूरी टीम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की जमकर सराहना की।

छत्तीसगढ़ी व्यंजन एवं लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता हर्षिता पांडेय, जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन, मंडल अध्यक्ष डाॅ. राजेश राठौर, लक्की नंदा, अजय चन्द्रा, अर्जुन गुप्ता, प्रदीप सिंह, ज्योति दास महंत, विकास अग्रवाल, उदय श्रीवास्तव, माई G फाउंडेशन की अध्यक्ष निधि तिवारी, श्रध्दा बुंदेला, हेमा शर्मा सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, महिलायें, युवाओं, सहित अनेक भाजपा नेता व कार्यकर्तागण शामिल हुये।

👇 नीचे देखे कार्यक्रम से संबंधित अन्य सभी फोटो

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button